अपना जिला

अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गैंगेस्टर अपराधी गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.04.2021 को थाना *दक्षिणटोला* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान श्री पैलेस के पीछे से थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 326/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अंसार अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी अलाउद्दीनपुरा पठानटोला थाना कोतवाली जनपद मऊ के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार किया गया। बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 58/21 धारा 3/25 आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *