बाबा साहब ने जो संविधान में अधिकार दिया है, उसका पालन होना चाहिए: डा. बलिराम
नदवासराय/मऊ। डा0 भीमराव अम्बेडकर संघर्श समिति आरीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वाधान में अम्बेडकर मूर्ति स्थल पर डा0 भीमराव अम्बेडकर की 127वीं जयन्ती के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डा0 बलिराम ने कहा कि दलितों के लिए बाबा साहब ने जो संविधान में अधिकार दिया है, उसका पालन होना चाहिए। बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलकर ही हम आगे बढ़कर विकास की रास्ता तय करते हैं। उन्होंने संदेश दिया कि सभी लोग अपने पुत्र-पुत्रियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल, कालेज अवश्य भेजें।
विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजेन्द्र कुमार-घोसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अब्बास अंसारी, श्रीमती बीना चौधरी ने अपने सम्बोधन में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया। जन समूह को जिला पंचायत सदस्य रमेश राजभर, डा0 जयेन्द्र कुमार, अषोक कुमार गौतम, मिट्ठू राजभर, सागर यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा बुद्ध व डा0 भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर पुश्प् अर्पित कर किया गया। डा0 जयेन्द्र कुमार ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथिगण को अंगवस्त्रम् भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिश्चन्द राम व संचालन हरिनाथ प्रसाद ने किया।
गायक कलाकार किषोर कुमार ‘पगला’, हरिकेष कुमार ‘पगला’ ने खूब वाहवाही लूटा तथा जनता का रूख भांपते हुए सन् 2019 को भाजपा के लिए अशुभ बताया।
इस अवसर पर डा0 धर्मसिंह प्रसाद, प्रधान हरिकेष चौहान, रिजवान खान, फैसल खां, अजय चौहान, डा0 राममूरत यादव, वीरेन्द्र कुमार भारती, श्रवण कुमार, जयभीम, देवानन्द कुमार, रामजीत पथिक, भरत राजभर, सुनीलदत्त, लालचन्द, रमेन्द्रनाथ, चन्द्रदेव राम सहित भारी संख्या में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
