अपना जिला

ट्रक ड्राइवर का हत्या अभियुक्त खलाशी गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोपागंज पुलिस द्वारा दिनांक 16.04.18 की सांय ग्राम ढेकवारा में हाइवे के किनारे ट्रक नं0 यू0पी0 54 डी 4718 में हत्या कर फेंके गए मृतक फूलचन्द उर्फ बुढ़ऊ राजभर पुत्र सुखनन्दन राजभर निवासी सरदरपुर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर के शव जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 101/18 धारा 302 भादवि व बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

थाना कोपागंज पुलिस द्वारा व स्वाट टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब सर्विलांस सेल व परम्परागत पुलिसिंग की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त खलासी बिजेन्द्र कुमार पुत्र अच्छेलाल राम निवासी तियरा थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर मृतक के पास से अभियुक्त द्वारा लिए गए माल ढुलाई भाड़ा का रूपया 27000 में से 18160 की बिल्डिंग मैटेरियल का सामान खरीदे जाने की रसीद व 8000 नकद व अभियुक्त की मोबाइव नोकिया 1112 ईएमइआई नं0 353190/02/210089/7 नं0 8726460615 तथा घटनास्थल पर खड़ी उपरोक्त ट्रक के केबिन से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल स्टेपनी रिंच बरामद किया गया।

अभियुक्त बिजेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक फूलचंद उर्फ बुढ़ऊ राजभर मुझसे प्रायः जबरन यौन उत्पीड़न करते थे जो मुझे पसंद नहीं था। दिनांक 16.04.18 को उपरोक्त घटना वाले दिन भी ढेकवारा गांव के पास हाइवे के बगल में ट्रक को खड़ा कर पुनः मेरे साथ जबरन यौन उत्पीड़न करने की कोशिश करने लगे जिस पर मैंने वहीं रखी लोहे की स्टेपनी रिंच से उनके सिर पर लगातार तीन चार बार प्रहार किया जिससे वह मौके पर ही गाड़ी के केबिन में ही बेहोश हो गया एवं उसका शरीर जब ठंडा पड़ने लगा और मुझे लगा कि वह मर गया है।

तो मैं ट्रक से उतरकर दरवाजा बंद कर चुपचाप वहां से भाग गया ,भागते समय मृतक के पास रखा 27000 जो माल ढुलाई का भाड़ा था ,जिसको लेकर अपने घर चला गया उस 27000 में से 1900 रूपया मैनें अपने पिता को बिल्डिंग मैटेरियल (छड़ ,सीमेंट बालू इत्यादि )खरीदने के लिए दे दिया जिसमें से 18140 का सामान तथा शेष 860 रूपया सामान पहुंचवाई का भाड़ा दिया गया था तथा शेष 8000 रूपया मेरे पास है। इसके उपरांत उक्त बिजेन्द्र ने खरीदे गए बिल्डिंग मैटेरियल की रसीद व शेष बचा हुआ 8000 रूपया प्रदान किया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त बिजेन्द्र कुमार पुत्र अच्छेलाल राम निवासी तियरा थाना बिरनो जनपद गाजीपुर। बरामदगी, एक अदद आला कत्ल स्टेपनी रिंच, अभियुक्त द्वारा घटना के बाद मृतक के पास से लिए गए माल डुलाई के भाड़ा 27000 रू. में से 18160 रू की बिल्डिंग मैटेरियल का सामान खरीदे जाने की रसीद व 8000 रू. नकद। मोबाइल नोकिया 1112 ईएमइआई नं0 353190/02/210089/7 नं0 8726460615।

गिरफ्तारी/अनावरण करने वाले पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण द्विवेदी थाना कोपागंज, निरीक्षक संजय सिंह प्रभारी स्वाट टीम प्रथम,का0 मनोज कुमार सिंह थाना कोपागंज,का0 अविनाश धर दूबे थाना कोपागंज,का0 मनोज सिंह यादव थाना कोपागंज,का0 अनिल यादव स्वाट टीम प्रथम, का0 सर्वेश यादव स्वाट टीम प्रथम का0 तौसीफ खां स्वाट टीम प्रथम, का0महेन्द्र कुमार स्वाट टीम प्रथम का0 संजय सिंह सर्विलांस सेल, का0 विवेक सिंह सर्विलांस सेल।
उक्त घटना के सफल अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ द्वारा टीम को 5000/- रूपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *