डिप्टी CM केशव मौर्य के बेतुके बोल पर पत्रकारों में रोष, दिल्ली, हरियाणा से लेकर UP तक विरोध
दिल्ली/लखनऊ ( आनन्द कुमार )। आज शनिवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा पर उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकार को कहा कि पत्रकारिता छोड़ के नेता बन जाओ । इस तरह के बयान से पूरे देश में पत्रकारों में रोष उत्पन्न हो गया तथा डिप्टी सीएम के बिगड़े बोल का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया के गलियारे में वायरल होने लगा। सूबे के उपमुख्यमंत्री के इस बिगड़े बोल से पत्रकार समाज के लोग दिल्ली, हरियाणा, लखनऊ, कानपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर सहित अनेकों प्रदेश एवं जनपदों में एक स्वर में मुखर होकर विरोध करने लगे।

इंटेलिजेंस मीडिया एशोसिएसन (IMA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय ने इसका संज्ञान लेते हुए कहा कि मैं उत्तर प्रदेशके उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेतुके बयान की मैं निंदा करता हूँ । इनका घमंड जल्द ही चूर होगा । पत्रकार अपनी कलम को धार दें अपने ईमान को पहचाने किसी के दबाव मे न आएं और सच्चाई को सभी के सम्मुख लाएं । पूरा उत्तर प्रदेश हिंसक दौर से गुजर रहा है कानून के रखवाले ही हत्यारे हो गए हैं । पत्रकारों को झूठे मुकदमों में बंद कर उत्पीड़न कर रहे जान से मार और मरवा रहे हैं । जनता को जगाएं पत्रकार ये नेता अपने आप ही औकात में आ जाएंगे । पहले पत्रकार ही नेता बनाते थे अब चाटुकारों ने पत्रकारिता का स्तर गिरा दिया है जिससे ऐसे नेता पत्रकारों को कुछ भी बोल के निकल जाते यह निंदनीय है ।निर्भीक पत्रकार अब अपने अधिकारों को समझे जिम्मेवारी का निर्वहन करें । उन्होंने कहा कि जब सुबे के कद्दावर मंत्री का यह हाल है तो ऐसे में सरकार राम भरोसे ही चलेगी।
आई एम ए उत्तरप्रदेश अध्यक्ष द्विजेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज द्वारा ऐसे नेताओं की घोर निन्दा की जानी चाहिए। ऐसे नेताओ का वहिष्कार भी जरूरी है।
आई एम ए उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त उपाध्यक्ष पुखराज सिंह मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा पत्रकारों के खिलाफ दिए गए बेतुके बयान की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। सत्ता के नशे में चूर कानून के रखवाले पत्रकारों की लेखनी का दमन नहीं कर सकते। इनको यह संज्ञान लेना होगा कि पूरे देश का पत्रकार यदि अपनी लेखनी उठा ले तो देश के नेता अपनी औकात में आ जाएंगे।
एशोसिएसन के सदस्य और ईशान टाइम्स समाचार पत्र के उत्तरप्रदेश ब्यूरो नीरज राय ने कहा कि. पत्रकार अपनी कलम में धार देना भूल गया है तभी तो कोई भी मुँह उठाये कुछ भी बोलकर निकल जा रहा है । आप लोगों की तरह सच्चाई पसन्द पत्रकारों को चारण गाने वाले तथाकथित पत्रकार हासिये पर खड़ा करने को आतुर हैँ तभी तो जब देखिए तब जिसका जो मन सो बोलकर निकल जाता है । जिस पत्रकारिता को हम लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ पढ़ते और सुनते आए है आज उसको ही अपमानित किया जा रहा है। अब भी समय है ऐसे बेतुके बयानबीरों को सबक सिखाया जा सकता है । ये पत्रकार और पत्रकारिता को अपने जेब का समझ कर चल रहे हैं ।
आई एम ए कानपुर जिलाध्यक्ष संजय मोर्य ने कहा कि सभी पत्रकारों को एकसाथ जुटकर कार्य करने की ज़रूरत है।और ऐसे नेताओं का बहिष्कार किया जाना चाहिए।
आई एम ए के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत राय ने उप मुख्यमंत्री के इस बयान की निंदा की और कहा कि पत्रकार अगर ठान ले तो बड़े बडों की सरकार को गिरा कर नेस्तनाबूद कर सकता है इस तरह के बचकाने बयान निंदनीय है ।

