मेजर ध्यानचंद के राष्ट्र के प्रति दिए गए योगदान से ग्रहण करें प्रेरणा : विजय राजभर
मऊ । हॉंकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द जी के जन्मदिवस पर खेल के उन्नयन विषय पर स्पोटर्टस स्टेडियम में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलते हुए देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोसी विधान सभा के विधायक विजय राजभर ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यान चन्द के खेल एवं राष्ट्र के प्रति दिये गये योगदान से प्रेरणा लेने की जरुरत है। जिला हॉंकी संघ के अध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह ने भी खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यान चन्द जी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान जिले के होनहार खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मुकेश कुमार सब्बरवाल उप क्रीड़ा अधिकारी ने मेजर ध्यान चन्द जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए खेल विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ, जैसे प्रशिक्षण, प्रतियोगिता आदि के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द सिंह सचिव, जिला ओलम्पिक संघ ने ने किया। इस अवसर पर आनन्द कुमार सिंह, सचिव, जिला ओलम्पिक संघ, अजहर कमाल फैजी,अध्यक्ष जिला हैण्डबाल, संघ, संजय सिंह, सचिव, जिला हॉंकी संध, ओमेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, जिला हॉंकी संघ, विनोद कुमार सिंह, सचिव, जिला वालीबाल संघ, प्रमोद राय, सयुक्त संचिव, जिला वालीबाल संघ, जिला कुष्ती संघ से इन्दल यादव, हाजी मुन्नौवर, संयोजक, जिला फुटबाल संघ, साबिर खान, सचिव, भारतीय साफटबाल क्रिकेट, राजीव कुमार जायसवाल, हैण्डबाल प्रशिक्षक, अखिलेश खरवार, वालीबाल प्रशिक्षक, विजय
शंकर सिंह, दीवाकर विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

