डिंपल को दिनेश व रवि ने दी बधाई
मऊ। नगर पालिका परिषद सीट से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद हेतु संजीव जायसवाल डिंपल को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा के टिकट के सामान्य जाति के प्रमुख दावेदार रहे भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सत्य मित्र सिंह दिनेश ने बधाई दिया है उन्होंने कहा कि संजीव जायसवाल डिंपल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मऊ नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर विजय प्राप्त करेगी। बधाई देने बालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवि भूषण सिंह भी शामिल रहे।