चर्चा में

डा. सीता राय बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष, सत्यमित्र सिंह को सह संयोजक कार्यालय निर्माण

● अमरनाथ दूबे सैनिक प्रकोष्ठ का क्षेत्र संयोजक, विजय नारायण शर्मा को राष्ट्रीय सदस्यता संयोजक व सुनील गुप्ता को प्रशिक्षण का सहसंयोजक बनाया गया
(आदर्श कुमार गुप्ता)

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मऊ जनपद के कई वरिष्ठ नेताओं को संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी देते हुए उन्हें अलग-अलग मोर्चे पर अलग-अलग दायित्व सौंपा है। सभी नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया तथा बधाई दी। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मऊ को जो स्थान व सम्मान दिया है वह प्रशंसनीय है।

पार्टी ने महिला नेत्री डा. सीता राय को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही डा. राय को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया है।
वहीं युवा नेता सत्यमित्र् सिंह दिनेश को सह संयोजक कार्यालय निर्माण गोरखपुर व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ दूबे को भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ का गोरखपुर क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा को राष्ट्रीय सदस्यता का संयोजक के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को प्रशिक्षण का सहसंयोजक बनाया गया है। अपने जनपद का मान बढ़ाने वाले सभी कार्यकर्ताओं सहित नेतृत्व वर्ग को भाजपा केे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *