अपना जिला

व्यापार मंडल के सदस्यों ने सीएम को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा

● मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

मऊ। उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर जी0एस0टी0 में व्याप्त खामियों के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। जिसकों जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सी0आर0ओ0 एवं सी0टी0 मजिस्ट्रेट को सौपा। इसके बाद निजामुद्दीनपुरा स्थित कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भाई अजय साहू की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई । इसमें केन्द्र सरकार के निर्देश के बावजूद अधिकारियों द्वारा जी0एस0टी0 के नाम पर किये जा रहे उत्पीड़न को लेकर व्यापारियों को लामबन्द होने का आह्वान किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने बताया कि आल इण्डिया ट्रेडर्स युनियन नें जी0एस0टी0 विभाग से रिफण्ड सहित विभिन्न कानूनों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व कार्यवाहक वित्त मंत्री मा0 पीयूष गोयल से मॉग किया साथ ही मासिंक रिटर्न के स्थान पर वार्षिक रिटर्न के वित्त मंत्री के बयान का स्वागत किया गया। एवं इसे शीघ्रता से कानूनी जामा पहनाते हुए क्रियावयन की मॉग किया गया। जिलामहामंत्री गोपाल बरनवाल ने यह भी कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश के बाद भी सरकार को बदनाम करने की नियत से अधिकारी आये दिन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। तद्क्रम में युवा जिला अध्यक्ष इशरत इकबाल लारी नें बताया कि दिनांक 02.05.2018 को हाईकोर्ट से स्पष्ट आदेश के बावजूद बिना ईवे बिल के भी अधिकारी / विभाग व्यापारी का माल जब्त नही कर पायेगा इसका पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश सरकार से मॉग किया। ज्ञातव्य हो कि 18 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे ग्रीष्म कालीन संसदीय सत्र के दौरान कार्यवाहक वित्त मंत्री मा0 पीयूष गोयल से मिलकर मऊ व्यापार मण्डल के व्यापारी जी0एस0टी0से सम्बन्धित समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपेगें बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, जिलाउपाध्यक्ष विपिन बरनवाल, युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, युवा नगर अध्यक्ष तारिक अंसारी, नगर अध्यक्ष वस्त्र व्यापार मण्डल रविश तिवारी जिला सचिव संजय गुप्ता, अशरफ भाई, जावेद अहमद, फलमण्डी के उपाध्यक्ष सकील अहमद, मधुबन से महामंत्री कृष्ण मोहन मल्ल, रतनपुरा से महामंत्री नन्द किशोर गुप्ता, लल्लन गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, नगर महामंत्री अजय बरनवाल काजू , नगर अध्यक्ष अज्जू भैया, युवा जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, हसीबुर्ररहमान, नौशाद अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *