अपना जिला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शैक्षिक समस्याओं के संदर्भ में आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मऊ के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त शैक्षिक समस्याओं के समाधान के सन्दर्भ में विशाल छात्र प्रदर्शन कर आठ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। मंगलवार को जिला संयोजक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले के पब्लिक स्कूल अथवा सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य को सुधारने के साथ-साथ पब्लिक स्कूलों में मची लूट व अवैध वसूली को रोका जाए। जिले में चल रहे अवैध रूप से कोचिंग संस्थानों को बंद कराते हुए, सरकारी व अर्ध सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षको द्वारा चलाए जा रहे अवैध रूप से कोचिंग संस्थान को बंद कराने के साथ ही ऐसे सभी शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए।
बिना मान्यता के चलाए जा रहे पब्लिक स्कूल कालेजों को बंद करा कर कालेज संचालकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। सभी शिक्षण संस्थानों व पब्लिक विद्यालयों में छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए खेलकूद की सामग्री की समुचित व्यवस्था की जाए। एस0सी0, एस0टी0, ओबीसी एवं अन्य सभी वर्गों के छात्रों की छात्रवृत्ति जल्द से जल्द दिलाने के साथ साथ एस0सी0, एस0टी0 छात्रावासों की दयनीय स्थिति को सुधारने के साथ ही एस0सी0, एस0टी0 छात्रावासों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोजन व्यवस्था हेतु भोजनालय की व्यवस्था आदि प्रमुख मांगे थी।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदित्य कुमार गाँधी, जय गुप्ता, सुधांशु सिंह, ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश, शिवम गुप्ता, राहुल गुप्त, अविनाश सिंह, ओम प्रजापति, अमन सिंह, गुलशन सिंह, आकाश सिंह, आशीष कुमार, वरूण सिंह, उपेन्द्र यादव, सुधाकर यादव, ओमकार सिंह, सत्यम सिंह, अंकित सिंह, अभिषेक पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, शिवम राय, पवन कुमार, शुभम गुप्ता, शिवम गुप्ता, विशाल वर्मा, संजय सिंह, विरेन्द्र यादव, विनोद यादव आदि लोग शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *