अपना जिला

डँगौली में नाली खुदाई जेसीबी से कराने का ग्रामीणों ने किया विरोध

नदवासराय। विकास खण्ड कोपागंज अन्तर्गत ग्रामसभा डँगौली में नाली निर्माण कार्य के लिए खुदाई कार्य जेसीबी मशीन से कराये जाने पर मजदूरों व ग्रामसभा के लोगों मे काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामसभा के मौजा मठिया में मार्ग के बीचों बीच जल निकासी के लिए शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान द्वारा मशीन से खुदाई कराने लगे। जिसको लेकर मजदूर व ग्रामसभा के लोगों ने इसका विरोध किया। तो ग्राम प्रधान धमकाने लगा। मौके पर पंहुचे लोगों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकरियों को दिया। तब जे सी बी द्वारा किया जा रहा खुदाई कार्य बन्द कर दिया गया। शासन व प्रशासन की मंशा है। कि ग्रामसभा में मनरेगा व अन्य कार्य जाबकार्ड धारकों से कराके उनकी बेरोजगारी को कम किया जाय। जबकि शासन व प्रशासन को चकमा देकर ग्रामसभाओं में सरकारी धन का बन्दरबाँट किया जा रहा है।
ग्रामसभा के महातम व सुदामा का कहना है।कि ग्राम सभा मे सरकारी धन के दुरुपयोग व बन्दरबाँट की हम ग्रामसभा के लोगो ने कई बार उच्चाधिकरियों से लिखित शिकायती पत्र के द्वारा अवगत कराया गया।लेकिन विभाग जांच के नाम पर महज खाँना पूर्ति की जाती है।जिससे ग्रामसभा के लोगो मे विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामसभा के हरदेव, जैनेन्द्र व गनेश का कहना है।कि विगत कई वर्षों से ग्रामसभा के सरकारी धन का दुरुपयोग ग्राम प्रधान विभागीय मिली भगत से करता आ रहा है। इसकी लिखित शिकायत कई बार हम लोगो ने विभाग के उच्चाधिकरियो से की है। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नही जा सकी है। यदि विभाग शीघ्र सरकारी धन की बन्दरबाँट पर कार्रवाई नही करता है। तो हम ग्रामसभा के लोग विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
इस सम्बन्ध एडीओ पंचायत कोपागंज शीत कुमार सिंह का कहना है।कि मनरेगा से कोई भी कार्य जे सी बी मशीन द्वारा नही कराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *