स्वच्छता : सर्वोदय पीजी कालेज घोसी की छात्राओं ने सरहरा गांव में की साफ-सफाई
घोसी /मऊ। सर्वोदय पी जी कालेज घोसी के छात्राओं का सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सोमवार को सरहरा जमीन सरहरा गांव में छात्राओं ने सुबह के सत्र में चकरोड का साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। वही दूसरे सत्र में छात्राओं ने स्वच्छता नामक विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भी प्रतिभाग किया ।
प्राचार्य डॉक्टर करुणानिधान उपाध्याय एवं सहायक प्रोफेसर विवेक कुमार यादव ने कहाकि आप सदैव सहज जीवन जिये सहज जीवन ही व्यक्ति को आगे बढ़ाता है। एनएसएस एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके माध्यम से समाज से जुड़ने का अवसर मिलता है। इंटरनेट एवं फ़ेसबुक ने लोगों को समाज से अलग कर दिया है। समाज में आपसी दूराव बढ़ता जा रहा है। समाजिक कार्यों के माध्यम से लोग एक दूसरे के दुःख में सहभागी होते थे परंतु आज मशीनीकरण की दौड़ ने समाजिक दूरी बनाया है। जिसमें सामंजस्य बनाने की ज़रूरत है।
ग्राम प्रधान विंध्याचल यादव एवम राहुल कुमार ने कहाकि ऐसे कार्यक्रम से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास करने का अवसर मिलता है ।कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत ने सभी का स्वागत करते हुये,समय देने को लेकर आभार व्यक्त किया। शिविर में फातिमा खातून, जैनब खातून, रीमा, मरिया खातून, पूजा चौरसिया आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।इस अवसर पर आलोक पाण्डेय, विवेकानंद यादव, माधुरी, मनोज, प्रीति चौरसिया, जेबा खातून, अजरा खातून आदि उपस्थित रहे। शिविर के दूसरे दिन सोमवार को सरहरा जमीन सरहरा गांव में छात्राओं ने सुबह के सत्र में चकरोड का साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
वही दूसरे सत्र में छात्राओं ने स्वच्छता नामक विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भी प्रतिभाग किया।
प्राचार्य डॉक्टर करुणानिधान उपाध्याय एवं सहायक प्रोफेसर विवेक कुमार यादव ने कहाकि आप सदैव सहज जीवन जिये सहज जीवन ही व्यक्ति को आगे बढ़ाता है ।एनएसएस एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके माध्यम से समाज से जुड़ने का अवसर मिलता है ।इंटरनेट एवं फ़ेसबुक ने लोगों को समाज से अलग कर दिया है। समाज में आपसी दूराव बढ़ता जा रहा है ।समाजिक कार्यों के माध्यम से लोग एक दूसरे के दुःख में सहभागी होते थे परंतु आज मशीनीकरण की दौड ने समाजिक दूरी बनाया है। जिसमें सामंजस्य बनाने की ज़रूरत है ।ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष विवेकानंद यादव, ग्राम प्रधान विंध्याचल यादव एवम राहुल कुमार ने कहाकि ऐसे कार्यक्रम से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत ने सभी का स्वागत करते हुये, समय देने को लेकर आभार व्यक्त किया। शिविर में फातिमा खातून , जैनब खातून, रीमा, मरिया खातून, पूजा चौरसिया आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आलोक पाण्डेय, विवेकानंद यादव, माधुरी, मनोज, प्रीति चौरसिया, जेबा खातून, अजरा खातून आदि उपस्थित रहे।

