Uncategorized

श्रीराम कथा : हरि व्यापक सर्वत्र समाना, प्रेम ते प्रकट होहिं मैं जाना

बिल्थरारोड, बलिया। रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा के प्रथम दिन गुरुवार की शाम कथावाचक राजेश्वर दास जी महाराज ने कहा कि राम कथा श्रवण से मन की व्यथा दूर होती है एवं जीवन धन्य हो जाता है। जीवन से सारे दुखों का नाश हो जाता है। इससे हर स्थिति में एक समान रहने की सीख मिलती है। श्री आदिशक्ति दुर्गा धाम मंदिर के 15 वें स्थापना दिवस पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में राजेश्वर दास ने कहा कि भगवान कण कण में व्याप्त है। रामचरित मानस में गोस्वामी जी ने लिखा है कि हरि व्यापक सर्वत्र समाना, प्रेम ते प्रकट होहिं मैं जाना अर्थात प्रेम में भगवान को प्रकट कर देने की शक्ति सन्निहित है। प्रेमपूर्ण व्यवहार से मनुष्य ही नहीं देवता भी वश में हो जाते हैं। विचार एक जीवंत शक्ति ही नहीं अपितु एक महाशक्ति है। अनियंत्रित विचार पापों का मूल है। इसका संयम आवश्यक है। कहा कि कर्म ही प्रधान है क्योंकि इससे ही भाग्य का निर्माण होता है जो जैसा कर्म करता है उसको वैसा ही फल भी मिलता है। कर्म प्रधान विश्व करि राखा जो जस करइ, सो तस फल चाखा अर्थात मनुष्य अपने भाग्य का स्वयं ही निर्माण करता है। मंदिर संस्थापिका ज्ञान प्रभा गुप्ता ने श्रद्धालुओं से उक्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने की अपील की बताया की स्थापना दिवस पर आगामी 22 अप्रैल की रात देवी जागरण एवं दीप की महाआरती का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *