जज साहब, मुझे तलाक चाहिए, मेरा पति झगड़ा नहीं करता केवल प्यार व ख्याल रखता है
तलाक के अनेकों मामले सुनने और देखने को आते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसे मामले सुनने और देखने को मिलते हैं जो काफी दिलचस्प होते हैं। जिसमें तलाक के कोई कारण तो नहीं होते लेकिन पति पत्नी के बीच ऐसा कुछ हो जाता है कि तलाक की बात होने लगती है। जबकि वह तलाक की बात बेमानी सी होती है। ऐसा ही एक मामला दुबई में प्रकाश में आया है।
लेकिन यहाँ का मामला कुछ उलट है। यहां पत्नी अपने पति के प्यार और ख्याल रखने के तरीके तथा झगड़ा न करने से आजिज आकर तलाक की गुहार अदालत में लगायी है।
हर पत्नी चाहती है कि पति उसका ख्याल रखे और काम में उसका हाथ बटाएं। लेकिन संयुक्त अरब अमीरात की एक महिला को पति का यह सब करना काफी नागवार गुजरा। महिला ने अपने पति से इसलिए तलाक मांग लिया, क्योंकि वह उससे खूब प्रेम करता है। घर के हर काम में हाथ बटाता है और उसे तोहफे देता है।
महिला ने दुबई के फुजायराह के शरिया कोर्ट में कहा है कि उसका पति कभी झगड़ा नहीं करता है, नहीं उस पर चिल्लाता है और हमेशा उसके बेहद सम्मान करता है। महिला का कहना था कि पति के इस व्यवहार से वह काफी परेशान है और उसे लग रहा है कि वो नर्क में जी रही है। महिला ने बताया कि वह पति के अत्यधिक प्रेम और ख्याल के कारण खुद को बंधा हुआ महसूस कर रही है। उसका कहना है कि उसका पति बिना बोले ही घर के कार्यो में मेरा हाथ बंटाते हैं। खबर के अनुसार महिला ने कहा कि आज तक उन दोनों के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। दोनों की शादी को 1 साल हो गए हो चुके और इस दौरान पति ने अपनी पत्नी के से कभी कोई बुरा व्यवहार नहीं किया। जब पत्नी ने पति के वजन के बारे में शिकायत की तो पति ने जबरदस्त डाइटिंग की और कसरत कर अपना वजन कम करने की कोशिश की इस दौरान उसकी हड्डी भी टूट गई। लेकिन इसमें भी पत्नी का दिल नहीं पसीजा और उसने अपने पति के ढेर सारे उपहार और तारीफों को भी कोर्ट में शिकायत की। महिला महिला ने कोर्ट को बताया कि वह उस दिन का इंतजार कर रही है जिस दिन उसके पति से उसका झगड़ा हो। लेकिन ऐसे प्यार करने वाले पति के सामने यह नामुमकिन जैसा लग रहा है।

