पालिका अध्यक्ष पालकी पर हमले के दो आरोपित गिरफ्तार
मऊ। नगर पालिका अध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी पर हुए हमले के मामले में शहर कोतवाली पुलिस टीम ने सदर चौक से दो आरोपितों सेराज खान उर्फ सुब्बू खां, नूर आलम निवासीगण काजीटोला थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दक्षिण टोला पुलिस ने मतलूपुर से वाछिंत अभियुक्त पिन्टु निवासी हकिकतपुरा थाना दक्षिणटोला को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि तीन दिन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मु.तैय्यब पालकी के ऊपर सदर पर घर जाते समय एक दर्जन से अधिक सशस्त्र हमलावरों द्वारा प्राणघातक हमला किया गया था। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तैय्यब पालकी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में चार नामजद समेत 11 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने सदर चौक से दो आरोपितों सेराज खान उर्फ सुब्बू खां, नूर आलम निवासीगण काजीटोला थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।

