गर्भनिरोधक अंतरा एवं छाया का हुआ शुभारंभ
मऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के अंतर्गत नयी गर्भनिरोधक साधन (अंतरा एवं छाया ) का शुभारंभ किया गया। जिसमे दो बच्चों में अंतर और अनचाहे गर्भ से बचने के लिए एक नया अत्याधुनिक इंजेक्शन अंतरा और छाया टेबलेट को किया लांच। मऊ महिला जिलाचिकित्सालय में शुरू किया गया कार्यक्रम। महिलायों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जनपदों में एक साथ शुरू किया। जनपद में महिला को इंजेक्शन लगाकर किया गया शुरू। अंतरा व छाया की लांचिंग के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ माधुरी सिंह, डॉक्टर अलका राय आदि मौजूद रहे।

