01 किलो अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार
मऊ। थाना मुहम्मदाबाद में दिनांक 15.02.18 उपनिरीक्षक अजय तिवारी मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान इदरदगंज बाईपास तिराहा से महेन्द्र यादव पुत्र बृजराम निवासी जमीन नरौनी थाना मुहम्मदाबाद मऊ के कब्जे से 940 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 52/18 धारा 8/20 एनडीपीएस का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
