कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद मऊ पुलिस की कार्यवाही
मऊ। कारोना महामारी के दृष्टिगत जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 21.08.20 को सुबह 8 बजे से दिनांक 22.08.20 को सुबह 8 बजे तक जनपद के समस्त 351 बैरियर प्वाइंट (296 हाटस्पाट एरिया) पर चेकिंग के दौरान 26 व्यक्तियों के विरूद्ध 13 अभियोग पंजीकृत कर 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 1726 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 122 वाहनों का चालान, 04 वाहन सीज तथा 26 हजार 700 रुपये शमन शुल्क वसूले गये।
साथ ही साथ मास्क न लगाने पर किये गये 127 चालान व वसूले गये 16 हजार 500 रुपये जुर्माना तथा लाकडाउन का उलंघन करने पर 73 चालान व वसूले गये 09 हजार 200 जुर्माना सहित कुल 52 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूला गया। जनपद में भीड़-भाड़ वाले जगहों, बैंको, बाजारों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास सोशल डिस्टेंशिंग का अनुपालन कराया जा रहा है।

