अपना जिला

पुरानी रंजिश को लेकर कुंङसर गांव में जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट पत्थर

रतनपुरा मऊ । पुरानी रंजिश को लेकर कुङसर ग्राम पंचायत में शुक्रवार की देर सायं प्रतिद्वंद्वी दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले । सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल को शांत कराया । हलधरपुर थाना क्षेत्र की कुङसर ग्राम पंचायत में विगत लगभग 15 दिनों से दो पक्षों में पुरानी रंजिश और प्रतिद्वंदिता को लेकर आक्रोश की चिंगारी पनप रही थी । आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा था मामला पुलिस तक भी पहुंचा था परंतु पनप रही आक्रोश कि ये चिंगारी शुक्रवार की देर सायं फूट पड़ी और दोनों पक्ष आमने सामने आ गए । लगभग 45 मिनट तक जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले । सूचना पर 112 नम्बर की पूलिस पहुंची परंतु पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने के नाते वह कुछ नहीं कर सके और उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना थानाध्यक्ष हलधरपुर डीके श्रीवास्तव को दी सूचना पर थानाध्यक्ष हलधरपुर चौकी प्रभारी शिव मूर्ति तिवारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके वारदात पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया । घायल प्रधान पति ओमप्रकाश सिंह, बलवंत सिंह ,संतोष सिंह ,रवि प्रकाश सिंह, सूरज सिंह एवं कुमारी आंचल सिंह को पुलिस लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा पहुंची जहां घायलों का प्राथमिक उपचार एवं मेडिकल कराया गया । प्रधान पति ओमप्रकाश सिंह की तहरीर पर 10 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है । इस संबंध में थानाध्यक्ष हलधरपुर डीके श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तक दूसरा पक्ष पुलिस तक नहीं आया उसकी तलाश की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *