योगी सरकार ने प्रदेश में जारी दो दिवसीय, लॉकडाउन में किसानों को दी राहत
लखनऊ। अब शनिवार और रविवार को भी खुलेंगी खाद-बीज और कीटनाशक की थोक व फुटकर दुकानें। खेती का सीजन देखते हुए सरकार ने लिया फैसला। प्रदेश सरकार ने शनिवार व रविवार को लाकडाउन में भी राज्य में खाद, बीज व कीटनाशक आदि की थोक व फुटकर दुकानें खुली रखने के आदेश जारी किए हैं। अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने शासनादेश जारी किया। सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को जारी इस आदेश में कहा गया है कि शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक लागू किए जाने वाले लाकडाउन में भी खाद, बीज व कीटनाशक आदि की दुकानें खुली रहेंगी।

