एक लाख पौधारोपण को अब सींचने का अभियान, ब्लाक प्रमुख संग बीडीओ ने पौधों को सींचा
दोहरीघाट/मऊ। ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय व खण्ड विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी ने ब्लाक परिसर में लगे करीब पचास पौधों को पानी देकर सींचने का कार्य किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक नये हरी दोहरी हरा मऊ का नारा देते हुए पौधारोपण के अभियान को गति दी ।
ब्लाक प्रमुख ने पौधो को पानी देते हुए कहा कि आज हमारे ब्लाक की पहचान जहाँ सबसे ज्यादा पौधारोपण के रूप में हो रही है वही हमारे नारों को बल भी मिला है ।सिर्फ पौधारोपण ही करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी नही है उसकी देख रेख करना पौधारोपण के बाद जड़ में पानी देना भी हमारी जिम्मेदारी है जिससे हम गर्व से कह सके एक बृक्ष दस पुत्र समान वही अगर प्रदूषण को भागना है तो हर घर से पाँच पेड़ लगाना है ।तभी हम अपने गांव को हरा भरा कर सकतें हैं। आइये सब मिलकर पर्यावरण को बचाये प्रदूषण भगाये तथा जो पौधा हम लगाये है उसे सींचने का भी काम हम करे जहाँ पेड़ पौधे ज्यादा होते है वहाँ की प्रकृति भी अच्छी होती है वर्षा होती है खेत खलिहान सब हँसते है खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि आज के आधुनिकीकरण में हम प्रदूषण की ओर बढ रहे है जबकि हमे पर्यावरण के लिये सोचना चाहिए ब्लाक प्रमुख राजू राय द्वारा एक लाख पौधारोपण का संकल्प जो लिये गया है उसे हम सब गति प्रदान करे मै इनकी सोच का कायल हूँ कि इन्होंने पौधारोपण अभियान के बाद पौधों को सींचने का जो अभियान चलाया है वो काबिले तारीफ है ।वही लगे पौधों को पानी देने की अपील की है तथा हर गांव के प्रधान सेक्रेटरी बीडीसी सदस्यो को हरी दोहरी हरा मऊ के तहत पौधारोपण व पौधों को पानी देने की अपील की इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप कुमार राय क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश राय श्यामसुन्दर मौर्य अरूण राय मोनू राय प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार राय अभिषेक राय बब्बन चौधरी कल्पनाथ राय अनुप राय सौरभ राय समेत आदि लोग मौजूद रहे।

