अपना जिला

भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री बनी नूपुर अग्रवाल व कृष्णा खंडेलवाल

मऊ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र व जिला अध्यक्ष दुर्ग विजय राय के संतुति पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती बिन्दु सिंह महिला मोर्चा के पद पर निम्न पदाधिकारियों का मनोनयन किया है।

                     श्रीमती नूपुर अग्रवाल

जिसमें महामंत्री पद पर श्रीमती नूपुर अग्रवाल व श्रीमती कृष्णा खंडेलवाल तथा उपाध्यक्ष के पद पर श्रीमती सरोज सिंह, श्रीमती सपना राय, श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती माधुरी मद्धेशिया, श्रीमती शिखा सिंह, श्रीमती मंजुला जायसवाल को पदभार सौंपा गया है।

                  सपना राय             विद्या राय

वहीं कोषाध्यक्ष के रुप में श्रीमती सुशीला मोर्य तथा मंत्री के पद पर श्रीमती सावित्री गौतम, कमरुनिशा, रंभा यादव, श्रीमती सुनीता राजभर, श्रीमती रिंकू यादव व श्रीमती रेखा चौहान को दायित्व दिया गया है तथा श्रीमती विद्या राय को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

          माधुरी मदेशिया      मंजुला जायसवाल

                            रम्भा यादव

भाजपा महिला मोर्चा की नयी कार्यकारिणी के गठन के बाद भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नई टीम को बधाई दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने कहा है कि नई टीम उत्साह के साथ काम करेगी। वहींं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिंह ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यों से भाजपा और मजबूत होगी।

                           शिखा सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *