एक जनपद एक उत्पाद योजना में वस्त्र उद्योग हस्तशिल्पियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
मऊ। शासन की अति महात्वाकांक्षी योजना एक जनपद एक उत्पाद योजना संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है। जनपद मऊ में वस्त्र उद्योग हस्तशिल्पियों के आजीविका के साधनों को सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवन स्तर को उन्नत किया जायेगा इस योजना के अन्तर्गत पारम्परिक कारिगरों की कौशल वृद्धि हेतु प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाना है प्रशिक्षण में श्रम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी अर्धकुशल श्रमिक मजदूरी दर पर मानदेय देय होगा। सभी मानदेय शासन द्वारा उपलब्ध कराये जाने के पश्चात नियमानुसार वितरीत किया जायेगा प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रशिक्षार्थियां का उन्नत प्रकार के टुलकिट प्रदान किये जायेगे। इसके लिए पत्रता आवेदक उ0प्र0 का मूल निवासी हो, आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए, आवेदक की पारम्परिक हस्तशिल्पी वस्त्र उद्योग आदि से जुड़ा होना चाहिए, योजना के अन्तर्गत वित्त पोषण हेतु आवेदक किसी भी राष्ट्रीकृत बैंक/वित्तीय संस्था/सरकारी संस्था आदि का चूककर्ता नही होना चाहिए। एक परिवार का एक ही सदस्य ही योजना अन्तर्गत आवेदन हेतु पात्र होगा, योजना अन्तर्गत पात्रता हेतु जाति एकमात्र आधार नही होगा। परम्परागत कारिगरी से जुडे होने से प्रमाण के रूप में ग्राम/प्रधान अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका/नगर निगम के सम्बन्धित वार्ड के सदस्य के द्वारा निर्गत किया गया प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, हस्तशिल्पी पहचान पत्र धारक परिवार के सदस्यों को उपर्युक्त प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य नही होगा। उपर्युक्त पात्रता रखने वाले आवेदक दिनांक 22-02-2019 को सांय पॉच बजे तक अपना आवेदन पत्र जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र मऊ में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र कार्यालय में निःशुल्क परामर्श कक्ष से प्राप्त किया जा सकता है।

