अपना जिला

बीटीसी, डीएलएड, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग के प्राचार्य-प्रधानाचार्य ध्यान दें

मऊ। जनपद मऊ के बी0टी0सी0 (डी0एल0एड0) पैरामेडिकल एवं नर्सिंग आदि के प्रचार्य/प्रधानाचार्य को जिला समाज कल्याण अधिकारी मऊ द्वारा निर्देशित किया जाता है कि शैक्षिक सत्र 2018-19 के दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राआें द्वारा फाइनल रूप से समिट किये गये आनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र सम्बन्धित शिक्षण संस्थाआें के स्तर से आनलाइन अग्रसारित किए गये है। उक्त से सम्बन्धित जॉच कराया जाना है जिसके लिए जनपद में संचालित डी0एल0एड0 पैरामेडिकल मैनेजमेंट तथा नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों की सूची की आवश्यकता है।

उक्त को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर अपने अधीनस्थ संचालित पाठ्यक्रमानुसार सूची तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी मऊ के कार्यालय में प्राप्त कराते हुए एक प्रति अधोहस्ताक्षरी को भी उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *