Uncategorized

इस सवाल से क्यों घबरा गया टाइगर?

एक सवाल के जवाब को लेकर बॉलीवुड के एक्शन हिरो टाइगर श्राफ खूब ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल एक टीवी चैनल में इंटरव्यू के दौरान जब उनसे ये पूछा गया कि देश का राष्ट्रपति कौन है. इस सवाल ने टाइगर की हवा उड़ा दी. पहले तो वो ये बोलें कि इस सवाल का जवाब देना उनके लिए मुश्किल है. लेकिन थोड़ी देर सोचने के बाद टाइगर ने कहा जी…मुखर्जी, …मिस्टर मुखर्जी हैं. देश के राष्ट्रपति..जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिल्ली उड़ रही है. कई लोगों ने टाइगर की जमकर आलोचना की और उनसे सवाल किया कि टाईगर आप देशभक्ति वाली फिल्में बना रहे हो. और आपको देश के राष्ट्रपति का नाम नहीं पता. हम आपको बता दें कि 30 मार्च को उनकी फिल्म बागी-2 रीलिज हुई है. जिसके प्रमोशन में वो जुटे हुए हैं इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी पहली बार नजर आ रहे हैं. और फिल्म के निर्माता साजिदा नाडियावाला हैं. फिल्म मनोज बाजपेयी, दीपक डोबरियाल, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म के संगीत पर सात अलग-अलग संगीत निर्देशकों ने काम किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *