भक्ति गंगा : भक्त और भगवान के बीच जितना समर्पण होगा भगवान को पाना उतना ही आसान होगा – पं शांतनु
घोसी/मऊ । नगर के पकड़ी मोड़ स्थित जेपी उद्यान में धर्म चेतना समिति द्वारा आयोजित 9 दिवसीय मानस पाठ व रामकथा के तीसरे दिन वृहस्पातिवार की रात्री को कथावाचक पं शांतनु महाराज द्वारा भक्त और भगवान के सम्बन्धो को बताने के साथ पत्नी के महत्व पर प्रवचन दिया गया। कहा कि भगवान तो सच्चे भक्त के वश में होता है।
कथावाचक पं शांतनु महाराज ने अपने सारगर्भित प्रवचन में कहा कि भक्त और भगवान के बीच जितना समर्पण होगा भगवान को पाना उतना ही आसान होगा। भगवान की लीला को स्नेह,समर्पण से सुनना ही समाधी है। भगवान की लीला में डुबना ही समाधी है।शबरी का अगाध और निश्छल प्रेम ही था कि भगवान उसके जूठे बेर को प्रेम पूर्वक ग्रहण किया।यही भक्त का भगवन के प्रति समाधि है।प्रभु को अंदर रखना ही समाधी है। जब भक्त भगवान को आत्मसात कर लेता है,तो उसको भगवान मिलजाते है।भगवन बाहर नही,अपितु हमारे अंदर है।आप के कार्य,भक्ति से भगवान बोलेंगे। कहा कि भक्त के प्रेम में वशीभूत होकर उसके कल्याण के लिये भगवान ने धरती पर अवतरित हुये।भक्त ने जब प्रेम से भगवान को पुकारा है तो वह उसकी सहायता के लिये आये है। जब गज ने भगवान को अपनी रक्षा के लिये पुकारा तो वे आकर उसकी रक्षा किये।इसी तरह से भगवान खम्भे से प्रगट होकर प्रह्लाद की रक्षा किये। भगवान बड़ा,छोटा,अमीर, निर्धन नही देखता वह तो भक्त की भक्ति को देखता है।कहा कि सुखी परिवार के लिये पत्नी को सम्मान देना होगा।जब आप अपनी पत्नी का ख्याल रखेंगे,तो आप सुखी रहेंगे। इसी लिये उसको अर्धांग्नी कहा गया है।जब हमारा आधा अंग कष्ट मेंरहेगा,सम्मान नही पायेगा तो कैसे पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा।कार्यक्रम के बीच में भजन मंडली के अजयमिश्रा,अंकित, सुरेश,सुनील,भीमसेन आदि द्वारा समधुर भजन प्रस्तुत कर लोगो को भक्तिरस में गोते लगवाया
