हत्यारोपी को नहीं मिली जमानत
मऊ। हत्या के मामले में गुरुवार को सुनवाई करते हुए जिला एवं सेशन जज जयश्री आहूजा की अदालत में सुनवाई हुई सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपिता कमला की जमानत अर्जी प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नामंजूर कर दिया। न्यायाधीश ने यह आदेश बचाव पक्ष के अधिवक्ता एवं प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता शिवदत्त यादव के तर्कों को सुनने के बाद दिया। मधुबन थाना क्षेत्र के बहरीपुर निवासी कमला की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा मुक्ता यादव की लड़की रिचा चांदा की को आरो पित द्वारा पिछले वर्ष 17 दिसंबर को हत्या कर दी गई जिस की लाश चारपाई पर मिली थी। बचाव पक्ष के द्वारा कहा गया कि आरोपित को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है जबकि अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता द्वारा जमानत प्रार्थना पत्र का घोर विरोध किया गया। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने तथा पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्य एवन केस डायरी के अवलोकन के बाद न्यायाधीश आरोपीत की जमानत अर्जी तथ्य एवं परिस्थितियों को देखते हुए नामंजूर कर दिया।
