अपना जिला

विरोध : ई-वे बिल के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

मऊ। ई-वे बिल के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं। पचास हजार तक के माल की आवाजाही पर कोई ई-वे बिल की जरूरत नहीं।
उक्त विचार है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ रामगोपाल गुप्त के हैं। वे रौजा स्थित संगठन के शिविर कार्यालय पर शुक्रवार को व्यापारियों को संबोधित करते हुए उक्त विचार रख रहे थे। डॉ गुप्त ने कहा कि व्यापारी समाज को जीएसटी अथवा ई-वे बिल से किसी भी प्रकार से भयभीत होने की आवश्यक्ता नहीं है।
वे निर्भीक होकर व्यापार करें। यदि कही से किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो उसका सकारात्मक समाधान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सक्षम अधिकारियों द्वारा तुरंत किया जाएगा।
इस अवसर पर वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर आशीष मिश्र व सीटीओ उमेश चंद श्रीवास्तव, सीटीओ बाल चंद चौहान ने व्यापारियों की समस्याओं का समुचित समाधान करते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारीयों ने कहा कि हम व्यापारियों के सहयोग के सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर महामंत्री कन्हैया जायसवाल, राम केर विश्वकर्मा, महातम यादव, हबीबुल्लाह टांडवी, जावेद तरफदार, सुभाष कन्नौजिया समेत दर्जनों व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करते हुए सुझाव दिए ।
ट्रांसपोर्ट से आने वाली समस्यायों को डॉ एल बी पांडेय ने विस्तार से रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *