अतुल कुमार अंजान त्रिपुरा के मंत्री के साथ दक्षिण अफ्रीका रवाना
दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में 10 से 15 जुलाई तक होने बाले अफ्रीका कम्युनिस्ट पार्टी के 14 वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में शामिल होने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान एवं त्रिपुरा त्रिपुरा सरकार के मंत्री महेंद्र रियांग दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गए हैं। वहां भी भारत के तरफ से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व करेंगे। जोहांसवर्ग से 53 किलोमीटर दूर यूनिवर्सिटी ऑफ प्रीटोरिया में संपन्न हो रहे इस सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका कम्युनिस्ट पार्टी नस्लभेदवादी सरकार के खिलाफ संघर्ष में अग्रणी थी और अफ्रीका नेशनल कांग्रेस के साथ संयुक्त रुप से संघर्षरत थी। नस्सलवादी से आजादी के बाद अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के साथ दक्षिण अफ्रीका कांग्रेस पार्टी संयुक्त रुप से विगत 2 दशकों से अधिक से सरकार चला रही है। स्वर्गीय राष्ट्रपति नेशनल मंडेला के दक्षिण अफ्रीका की कम्युनिस्ट पार्टी के नेता महत्पूर्ण कई मंत्रालय को चला रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में समानता और आर्थिक आजादी की परिस्थितियों को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। दक्षिण अफ्रीका की पार्टी का 14वां राष्ट्रीय अधिवेशन उनमें और आगे बढ़ने के लिए विशेष कार्यक्रम निर्धारित करेगा। यह वर्ष रूस के महान अक्टूबर क्रांति की 100 वीं वर्षगांठ भी है और दक्षिण अफ्रीका में सबसे बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दो सदस्य प्रतिनिधिमंडल का नेेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान एवं त्रिपुरा सरकार के मंत्री महेंद्र रियांग महा अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं।