अपना जिला

अखिलेश यादव द्वारा छात्र हित में किए गये कार्य को छात्र छात्राओं तक पंहुचाया जाएगा : प्रशान्त

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रेरणा से उनके निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में छात्र जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जनपद मऊ में भी छात्र जागरूकता सप्ताह का आयोजन हुआ है जिसके अंतर्गत 6 दिवसीय कार्यक्रम जिले के विभिन्न महाविद्यालय में आयोजित कर छात्र जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी के रूप में लोहिया वाहिनी सपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह उपस्थित रहे। छात्र जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन जिला मुख्यालय स्थित डी.सी.एस.के. पीजी. कॉलेज मऊ पर शिविर लगाकर पर्चा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कालेज के समस्त छात्र/ छात्राओ को पार्टी द्वारा प्रकाशित छात्र जागरूकता सप्ताह का पर्चा शिविर लगा कर वितरित कर छात्र छात्राओं को जागरूक करने का कार्य किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी प्रशान्त सिंह ने कहा कि जनपद में 6 दिनों तक समस्त महाविद्यालयो में जाकर छात्र छात्राओं को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा विगत समाजवादी सरकार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किये गए छात्रों के हितकारी कार्यो को छात्र छात्राओं तक पंहुचाया जाएगा। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि जनपद में यह कार्यक्रम 6 दिनों तक शानदार तरीके से किया जाएगा।पुरे जनपद के कार्यकर्ता युथ संगठनों के पदाधिकारी मिलकर सफल बनाएंगे।छात्र सभा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि छात्र जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम द्वारा छात्र छात्राओं को जागरूक कर पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युथ संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक यादव,अमिरूल्लाह खान, संजय चौधरी, दिलीप पाण्डेय, साधु यादव, कुद्दुश अंसारी, महेंद्र चौहान, नन्हकू राजभर, धीरज राजभर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गौरव पाण्डेय, जिला महासचिव शशिराज यादव, कौशल यादव, शिवम सिंह, राजेश यादव, अनुराग, कृष्णा, हरिओम, नीलेश, आरिज, अभय, चंदन, राहुल, दिलशाद, इंद्रमणि, अल्तमश, राजीव, शाहिद, सतेन्द्र, सुग्रीव चौहान, युवराज चौहान, इफ्तेखार अहमद, राजू यादव, अनिल राजभर, वैभव आदि ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *