सपा ने शुरू किया छात्र जागरूकता सप्ताह का आयोजन
मऊ। जनपद के घोसी विधानसभा स्थित सर्वोदय पी.जी. कॉलेज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रेरणा से उनके निर्देश पर छात्र जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इसी क्रम में छात्र जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन शिविर लगाकर छात्र छात्राओं को समाजवादी पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण करा कर छात्र छात्राओं को मतदाता बनाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के जिला प्रभारी व सपा लो.वा.के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह ने कहा कि समाजवादी सरकार में छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने के लिए कक्षा बारहवीं पास करने वाले लगभग 18 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को निःशुल्क लैपटॉप वितरित किये गए।कन्या विद्याधन के अंतर्गत मेघावी छात्राओं को 30 -30 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई थी। जिससे 643466 छात्राये लाभान्वित हुई। छात्र सभा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार छात्र नवजवान विरोधी है।
विश्वविद्यालयो में जिस प्रकार छात्र हितों की बात करने पर शासन प्रशासन द्वारा छात्रों का उत्पीड़न किया गया।यह कृत्य पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष अशोक यादव, संजय चौधरी, दिलीप पाण्डेय, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गौरव पाण्डेय, शशिराज यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्रवण यादव, मुलायम यादव, दिनेश यादव रंजय, छात्र सभा विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार, राहुल यादव, आर्यन यादव, पंकज, जयहिंद, दीपक, वीरेंद्र, महेंद्र चौहान, राहुल यादव, विजय कुमार, जयनाथ निषाद विवेक यादव आदि छात्र छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

