अपना जिला

बाइक सवार लुटेरों द्वारा की गयी लूट के वारदात का पर्दाफास नहीं कर सकी पुलिस

 बिल्थरारोड/ बलिया। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व नपं अध्यक्ष के बडे भाई के साथ पिछले 12 अगस्त को बाइक सवार लुटेरों द्वारा की गयी लूट के वारदात का पर्दाफास उभांव पुलिस द्वारा घटना के 24 दिन बाद भी नही किये जाने से आक्रोशित व्यवसायी बुधवार को अपनी प्रतिष्ठान बंद रखने की घोषणा पुलिस व प्रशासन से बातचीत के बाद वापस ले ली। संयुक्त व्यापार मंडल के इस निर्णय की जानकारी आम व्यापारियों को सुबह लाउडस्पीकर से हो रहे एनाउंस से हुई। रातों रात संयुक्त व्यापार मंडल के इस निर्णय से दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त के बड़े भाई अरूण कुमार गुप्त से 12 अगस्त को सरेशाम बाइक सवार तीन लुटेरों द्वारा की गयी 3.2 लाख की लूट की घटना का पर्दाफास पुलिस द्वारा अब तक नही किये जाने से नाराज व्यापारियों ने संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वाधान में बुधवार को बिल्थरारोड बंद रखने का आह्वान किया था। व्यापारी नेताओं ने बकायदा इस आशय का पत्रक भी
मंगलवार को एसडीएम राधेश्याम पाठक को सौंपा था । पत्रक में व्यापारियों ने लिखा था कि इस लूट की घटना के दूसरे दिन उन्होंने काली पट्टी बांधकर इसका विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान घटना के पर्दाफास को दिये गये पत्रक पर उन्हे आश्वासन दिया गया था कि घटना का जल्द पर्दाफास हो जायेगा। बाद में इसको लेकर 20 अगस्त को व्यापारियों की हुई बैठक में मौजूद थानाध्यक्ष उभांव राजेश कुमार सिंह ने कहा था कि पुलिस अपराधियों तक पहुंच चुकी है तथा जल्द ही इसका राजफास कर दिया जायेगा। परन्तु घटना के 24 दिन बाद भी पुलिस इसमें शामिल अपराधियों को पकड़ने में असफल साबित हुई है। पुलिस की इस नाकाम नाराज संयुक्त व्यापार मंडल के लोग 5
सितम्बर दिन बुधवार को अपने प्रतिष्ठान बंद कर 11 बजे दिन में यूनाईटेड क्लब के प्रांगण में विरोध सभा करे का ऐलान किया कर दिया था । मंगलवार को व्यापारियों ने एसडीएम को दिये गये पत्रक में 5 सितम्बर के बाद जिले भर के व्यापारियों के
सहयोग से जिला बंद रखने की भी चेतावनी दी थी लेकिन रातो रात उभांव एसएचओ विशेष दूरभाष पर एसपी से विशेष बातचीत व आपसी सहमति से व्यापारी नेताओं ने बाजार बंद का निर्णय वापस ले लिया। मंगलवार को एसडीएम को पत्रक देने वालों में दुर्गा प्रसाद मधुलाला, डा0 जगदीश जायसवाल, बैजनाथ प्रसाद साहू, प्रशांत कुमार मंटू, सुनील कुमार टिंकू, धर्मेन्द्र सोनी, मृत्युंजय कुमार, अमित जायसवाल, गोरखनाथ जायसवाल, सुधीर मौर्य, मिथिलेश कुमार, चंद्रभूषण वर्मा उर्फ पिक्की, राममनोहर गांधी, वीरेन्द्र उपाध्याय, पंकज कुमार आदि प्रमुख थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *