अपना जिला

सहारा इण्डिया व बीयर के दुकान में नगदी, बीयर सहित चांदी का सिक्का उठा ले गये चोर

बिल्थरारोड / बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर चट्टी स्थित एक बीयर की दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने जहां 18 हजार नकदी सहित 78 बीयर की बोतल व
8 कैन उड़ा दी वहीं दूसरी तरफ चट्टी पर ही स्थित सहारा इण्डिया के शाखा कार्यालय के बालकनी का दरवाजा तोड़कर लोहे के संदुक सहित उसमें रखा 61 हजार 91 रूपया नकदी व 19 चांदी के सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी मिलते ही बैंक कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी। बैक व बीयर की दुकान में चोरी की खबर सुनते ही सीओ रसड़ा व थानाध्यक्ष उभांव मौके पर पहुंचकर
लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस ने डाग स्क्वायड की भी सहायता ली। पुलिस ने अपनी छानबीन के दौरान बैंक से चोरी गये पूरे
रूपये संदुक सहित एक खेत से बरामद कर बैंक मैनेजर को सौंप दिया। चोरी की इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में दहशत की स्थिति है।
उभांव थाना क्षेत्र में चोरों का तांडव जारी है। सोमवार की रात भी चोरों ने मालीपुर चट्टी पर एक मकान के दूसरे तल पर स्थित सहारा बैंक के बालकनी का दरवाजा तोड़ दिया तथा अंदर प्रवेश कर गये। बाद में चोरों ने वहां रखी एक आलमारी तोड़ डाला तथा उसमें रखा 19 चांदी के सिक्के
चुरा लिये। इसके साथ ही हौसला बुलंद चोरों ने लोहे की संदुक जिसके अंदर 61 हजार 91 रूपया मौजूद था उसे तोड़ने का प्रयास किया। संदुक को तोड़ने में असफल चोरों ने रूपयों भरी संदुक ही अपने साथ उठा ले गये। चोर यहीं नही रूके उन्होने इसके साथ ही चट्टी पर स्थित बीयर की
सरकारी दुकान के शटर का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गये तथा अंदर जाली लगे फाटक के ताले को भी तोड कर तीन पेटी में मौजूद 72 बीयर की बोतल व 8 बीयर के कैन सहित एक बैग में रखे बिक्री के 18 हजार रूपये
उड़ा दिये। सुबह जब आसपास के लोगों की इसकी जानकारी हुई तो उन्होने भीमपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले बीयर दुकान के सेल्समैन धीरेन्द्र प्रताप  सिंह को इसक जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सेल्समैन दुकान पर जा पहुंचा तथा उसने दुकान में चोरी की जानकारी उभांव पुलिस व दुकान के संचालक राकेश कुमार ओझा को
दी। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी तथा सीओ रसड़ा केपी सिंह के साथ ही थानाध्यक्ष उभांव राजेश कुमार सिंह भी घटना स्थल पहुंच गये।
इस दौरान उन्होने सहारा बैंक के मैनेजर ओम नारायण यादव से चोरी की जानकारी ली। जानकारी मिलते ही पुलिस ने बैंक के आसपास काफी खोज-बीन किया।
खोजबीन के दौरान बैंक के पश्चिम छोर पर लगभग 3 सौ मीटर दूर स्थित खेत में बैंक से चुराया गया संदुक बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद संदुक को बैंक मैनेजर के सामने खुलवाया तथा उसमें मौजूद 61 हजार 91 रूपये
लिखा-पढ़ी के बाद उन्हें सौंप दिया । पुलिस ने चोरों की शिनाख्त के लिए डाग स्क्वायड का भी सहारा लिया परन्तु बीयर की दुकान व बैंक में चोरी करने वाले चोरों का कुछ सुराग नही लग सका। पुलिस ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए फिंगर प्रिंट स्पेशलिस्ट व स्वाट टीम भी लगायी गयी है। उधर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से
लोगों में दहशत की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *