अपना जिला

अंबेडकर प्रतिमा तोड़ा, पुलिस ने दिया उपद्रवियों के खिलाफ सख्ती से निपटने का निर्देश

मऊ। जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना अंतर्गत बड़ा गांव में बीती रात अज्ञात उपद्रवियों ने सिवान में लगी डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी सुबह नित्यक्रिया पर निकले ग्रामीणों पर रविवार की सुबह हुई। मामले को ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय बसपा विधानसभा प्रभारी धर्म सिंह गौतम, अमरनाथ चौहान, संतोष राजभर को सूचना दिया। सभी कार्यकर्ताओं के साथ कर घटना की जानकारी पुलिस को दिए। मौके पर एसडीएम, कोतवाल व चौकी प्रभारी पंहुच घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *