अपना जिला

हीट वेव, वेक्टर वार्न डिजीज, बाढ़, पर चिकित्सा सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

मऊ। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव चिकित्सा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ गत दिवस देरी संध्या को बैठक की गयी।

सीएमओ डॉ. सतीशचन्द्र सिंह ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य निदेशक के निर्देशानुसार प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने जिले के सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की और जनपद में चल रहे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था पर जानकारी ली। साथ ही आगामी माह जुलाई के मद्देनजर वेक्टर वार्न डिसीज और बाढ़ के लिये अभी से तैयारी शुरू कर लेने का निर्देश दिया है, इस समय हीट वेव से होने वाले रोगों और उससे प्रभावितों को जल्द से जल्द जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिये निर्देशित किया है।

सीएमओ ने आगे बताया कि 10 जून से 22 जून को चलने वाला संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा अब 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग सचिव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के सीएचसी/पीएचसी अस्पतालों के अन्य विभागीय डॉक्टरों को विशेष सतर्कता बरतने और बाढ़ के दौरान क्षेत्रों में बीमारियां फैलने और उनसे निपटने के लिये पूरी तरह तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में साफ पानी के लिए क्लोरीन की गोलियां और अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता अभी से सुनिश्चित करने को कहा गया है। बाढ़ के दौरान और बाद में सबसे ज्यादा खतरा सांप के काटने का खतरा रहता है। इसलिये निर्देश दिया गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में इससे संबंधी दवाएं उपलब्ध रखी जाये और अभी उन क्षेत्र को चिन्हित कर लिया जाये।इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, नोडल अधिकारी, जिला मलेरिया निरीक्षक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *