अधिकारी, चिकित्सक, पत्रकार, पुलिस, व्यवसायी ने किया लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक
मऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शारदा नारायन हॉस्पिटल एवं अप्सोलैब्स बोसकी इटली कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता अभियान के तहत मऊ शहर में वृक्ष वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के डी0एम0 ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि एस0डी0एम0 सदर डॉ अंकुर लाठर थी। इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर / चेयरमैन व मऊ में चिकित्सा जगत में अपनी एक अलग पहचान बना चुके व सामाजिक कार्य में सबसे अधिक जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों में स्वास्थ्य के प्रति या स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का कार्य किया है तो वह है डॉक्टर संजय सिंह आज डॉ सिंह ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक अच्छा संदेश दिया है व इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर सिंह ने बताया कि दुनिया में हर साल पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है इस वर्ष 2019 का थीम है “वायु प्रदूषण” वायु प्रदूषण का मुख्य सबसे बड़ा कारण यह है कि अंधाधुन वनों की कटाई जनसंख्या बढती जा रही है और लोग वनों की कटाई करके मकान का निर्माण करते जा रहे है जो मानव, जानवरों, पौधों आदि को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

इस अवसर पर आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी कवि द्वारा लिखी गई उन लोगों पर सटीक बैठती है जो अपने स्वार्थ बस बेदर्दी से हरे भरे पेड़-पौधों का सफाया कर रहे हैं यह पंक्ति है रो-रो कर पुकार रहा हूं हमें मत काटो रक्तस्राव से भीग गया हूं मैं ,आरी मत चलाओ आसमा के बादल से पूछो मुझको कैसे पाला है* आज भी लोग बड़ी मात्रा में लगातार प्राकृतिक संसाधनों का हनन कर रहे हैं पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग डींगे तो हॉकते हैं लेकिन कोई भी जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं करना चाहता है। मनुष्य के लिए वृक्ष बहुत ही उपयोगी होते हैं जो कि वृक्ष स्वयं कार्बन डाइऑक्साइड रूपी विष पीकर हमें ऑक्सीजन रूपी अमृत हमारे जीवन के लिए प्रदान करते हैं आज के समय दूषित वातावरण में पेड़-पौधों का होना मनुष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है फिर भी हम लोग द्वारा जंगल फलदार वृक्ष तथा हरे भरे पेड़ों का अंधाधुन काटे जाने से पर वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।
अंत मे इसी अवसर पर अप्सोलैब्स कंपनी के श्री इंद्रमणि ने लोगों को बताया कि अधिक वायु प्रदूषण में रहने से लोंगो को अस्थमा का अटैक आ सकता है और शारीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है जो की जान लेवा साबित हो सकता है,ऐसे में पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर की सहायता से जान बचाई जा सकती है।अंत में उपस्थित सभी लोगो को एक एक पौधा का वितरण करके लोगो को पौधा लगाने के लिए शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह, एडिशनल एस0 पी0 , हरिद्वार राय,डॉ अजय सिंह, सचिन्द्र सिंह,विमल सिंह,डॉक्टर सतीश सिंह ,ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष अजीत सिंह ,शिव कुमार सिंह,बिपिन सिंह कुशवाहा, शारदा नारायन नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल अभय राजपूत, कविता जादोन, अशोक, दुर्गेश आदि लोग उपस्थित थे।