चर्चा में

हिंदी वर्णमाला के आधार पर कलाकारों ने थैलों पर भरे रंग

आजमगढ़। फाइन आर्ट सेंटर द्वारा आयोजित ऑनलाइन वर्कशॉप “थैलांकन” में कैनवास के थैलों पर 38 महिला कलाकारों ने आकर्षक कलाकृतियाँ बनायी। यह कलाकृतियाँ हिंदी वर्णमाला की थीम पर आधारित हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम बेहद खास है।हिंदी वर्णमाला के क ख ग से लेकर क्ष त्र ज्ञ तक हर वर्ण के आधार पर चित्रकारी की गई है।सिद्धि ने क से कृष्ण, पुष्पित ने ख से खरगोश स्वाति ने ग से गंगा आरती से लेकर आयुषी ने क्ष से क्षमा ,लावण्या ने त्र से त्रिकोणात्मक परिदृश्य एवम ज्ञ से
सृष्टि द्वारा ज्ञानप्राप्ति मुद्रा में गौतम बुद्ध की पेंटिंग बनाई गई। सभी प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्लासेज से बैग पर पेंटिंग कर स्टॉप पॉलीथिन की मुहिम को समर्थन किया और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश प्रेषित किया। आत्मनिर्भर भारत के तत्वावधान में भी यह कार्यक्रम खास है क्योंकि कला को रोजगारोन्मुख बनाने के देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश वोकल फ़ॉर लोकल को व्यवहारिक धरातल पर उतारा गया । महिला कलाकार द्वारा बनाये गए ये सारे कलात्मक बैग बिक्री के लिये उपलब्ध हैं। कोरोना के कारण इस प्रदर्शनी को ऑनलाइन अवलोकन हेतु प्रस्तुत किया गया है। जिसे आप फेसबुक के फाइन आर्ट सेन्टर के पेज व सुदर्शन रिसर्च फाउंडेशन के यू ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *