खास-मेहमान

संत कबीर इण्टरमीडिएट कालेज के अंकित का IIT में चयन

(पवन कुमार पाण्डेय)

मधुबन। तहसील क्षेत्र के चचाईपार स्थित संत कबीर इंटर कॉलेज के छात्र अंकित मौर्या का आईआईटी जेईई मेंस मैं चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह विद्यालय अपनी शैक्षिक गुणवत्ता के लिए जिले में अव्वल स्थान बनाए हुए हैं। हाई स्कूल की परीक्षा में इस विद्यालय की छात्रा नंदनी यादव ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया था तथा प्रतिवर्ष इस विद्यालय के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल स्थान दर्ज करते हुए विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को रेखांकित करते हैं। इसी क्रम में रविवार को आईआईटी जेईई मेंस के रिजल्ट में अंकित मौर्या ने 99.28 परसेंटाइल प्राप्त कर ओबीसी वर्ग में 1506 रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकित मौर्या ने बताया कि मैंने बिना कोचिंग विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था एवं अपनी कड़ी मेहनत से इस सफलता को हासिल किया हूं मुझे उम्मीद है जेईई एडवांस में भी अच्छा रहेगा आएगा। अंकित मौर्या की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक ओम प्रकाश यादव ने कहां कि अगर शिक्षण कार्य उच्च कोटि का है तो सफलता बच्चों को निश्चय ही प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *