अपना जिला

पोखरी का पानी घरों में घुसा, दुश्वारियां, जलजमाव से खतरा

(पवन कुमार पाण्डेय)

मधुबन ।स्थानीय तहसील क्षेत्र के लखनौर में स्थित पोखरी में  बारिश के चलते जल भराव होने के कारण गाँव में पानी घुसने लगा है । जिससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है और प्रदुषित पानी के जल जमाव से बीमारियों के फैलने के खतरे के साथ कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है ।लगभग एक दर्जन घरों में पानी घुसने से खाद्य समान नष्ट हो रहें है । घरों में निवास करनें वाले लोग पानी के बीच अपने दैनिक कार्यों को करने के लिए विवस है । इतना ही नहीं जलीय जीव जन्तुओं के काटने के भय के साथ ही जल जमाव के चलतें गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है । जिससे संक्रामक बिमारियों के फैलने के भी आसार व्यक्त किए जा रहें है । श्रीराम के मकान का दिवार गिर चुका है तथा जल भराव से प्रभावित गुलाब ,तुलसी ,श्रीराम,सुदामा ,राजेश ,प्रदीप ,विनोद, भिखारी ,संजय आदि का कहना था कि पोखरी में भरे अधिक जल निकासी के लिए ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय लेखपाल से गुहार लगाएँ लेकिन यह संवेदनहीन बनें हुए है । प्रभावित परिवार के लोगों ने प्रशासन को चेताया कि यदि शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो यह सड़क पर आनें को विवस होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *