Uncategorized

UP CM योगी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आजमगढ़ मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा

मऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास कालिदास मार्ग से वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से एनआईसी मऊ में आजमगढ़ मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए 10 करोड़ से 50 करोड़ के मध्य लागत की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित गतिशीलता लाकर विकास एवं निर्माण कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापरका ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये। आजमगढ़ मऊ मार्ग का चौड़ीकरण माह जनवरी 2021 तक पूर्ण करा लिया जाएगा। जनपद मऊ में अमृत योजनाएं संचालित हैं जिसमें एक पूर्ण हो चुका है तथा दूसरा दिसंबर 2020 तक पूर्ण करा लिया जाएगा। जनपद मऊ में गन्ना मूल्य का 80.25% का भुगतान हो चुका है। पूर्वांचल एक्सप्रेस में 20 सितंबर तक जमीन संबंधी सभी मामलों को पूर्ण करा लिए जाएंगे। जनपद मऊ में 11 योजनाओं पर कार्य चल रहा है । राजकीय महिला आईटीआई का 10% कार्य हो गए हैं जिसपर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। जनपद मऊ में रोडवेज बस स्टैंड का कार्य 92 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा दिया गया है। राजकीय पॉलिटेक्निक घोसी का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है। माननीय कांशी राम आवास योजना का कार्य पूर्ण हो चुका है। रानीपुर सुल्तानपुर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण आवास नई सड़कों का कार्य हो रहा है सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। माननीय मंत्री दारा सिंह चौहान जी द्वारा मधुबन दुबारी मार्ग बाढ़ से क्षतिग्रस्त को ठीक कराने की मांग की गई तथा गाजीपुर मार्ग को ठीक कराने की मांग की गई। माननीय विधायक विजय राजभर द्वारा लोक निर्माण विभाग के कार्यों को तेज करने एवं स्वदेशी कॉटन मिल को चालू करने एवं लेखपाल ग्राम सचिवों को गांव में बैठने के दिन निर्धारित करने की मांग की गई। मुख्यमंत्री द्वारा विधायक विजय राजभर से संवाद स्थापित किया गया तथा अधिकारियों को जनप्रतिनिधिगण के साथ बैठक कर क्षेत्र की जन समस्याओं के त्वरित स्थलीय समाधान के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के दिृष्टगत आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए विकास कार्यों की में मण्डलीय समीक्षा जनहित को दिृष्टगत रखते हुए की जा रही है, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाकर लक्षित समूहों को शासकीय योजनाओं से अधिकाधिक लाभान्वित किया जा सके।
वीडियों कान्फ्रेन्सिंग द्वारा विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियो से सीधा संवाद स्थापित किया और उनसे विकास कार्यों की स्थिति के संबंध में फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री ने जनोन्मुखी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिये जाने की शासन की प्रतिबद्धता का स्मरण कराते हुए आजमगढ़ मण्डल के मऊ जनपद के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठक कर क्षेत्रीय जनसमस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के निर्देश देते हुए जनाकाक्षाओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के भी आदेश दिये।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखते हुए समाज के निर्धनतम् एवं जरुरतमंद व्यक्तियों को ऐसी शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि जिन कार्यदायी संस्थाओं के पास मैनपॉवर की कमी हो उन्हें कार्य न दिया जाये ताकि जनोपयोगी कार्यो को पूर्ण कराने में अनावश्यक विलम्ब से बचा जा सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्तावों पर समयबद्ध ढंग से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा उन्होंने जनप्रतिनिधिगण और प्रशासन के मध्य बेहतर व सामन्जस्य की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि विकास योजनाओं को समयबद्ध व पूर्ण निर्धारित गुणवत्ता मानकों सहित पूर्ण किया जाये।
जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण प्राथमिकता से पूरा करते हुए उनकी निधियों का जनहित में पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने वैश्विक महामारी कोविड-19 के संबंध में पूरी सतर्कता बरतते हुए विकास कार्यों को तीव्रता व समयशीलता से संचालित करने के भी निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि संबंधी प्रकरणों में त्वरित निर्णय लेते हुए शीघ्रता से अपेक्षित कार्यवाही की जाये, चूंकि भूमि की उपलब्धता के अभाव में विकास कार्य अनावश्यक प्रभावी होते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य व पेयजल आपूर्ति के मामलों में समयबद्धता से कार्यवाही की जाये तथा पेयजल आपूर्ति एवं खारे पानी की समस्या से निजात हेतु हर घर नल योजनान्तर्गत जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए प्रस्ताव बनाये जाये।
मुख्यमंत्री ने “एक जनपद एक उत्पाद“ योजना के अन्तर्गत कार्य योजना बनाकर जनपद के विशिष्ट परम्परागत उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने के निर्देश दिये।
राजस्व संग्रह में अपेक्षित वृद्धि हेतु कर व करेत्तर राजस्व प्राप्ति की साप्ताहिक व पाक्षिक समीक्षा करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने सामुदायिक शौचालय निर्माण में गति प्रदान करने के निर्देश देते हुए कहा कि व्यक्तिगत तथा सामुदायिक शौचालयों का भौतिक सत्यापन किया जाये। उक्त अवसर पर माननीय विधायक श्री विजय राजभर घोसी अपर जिला अधिकारी के हरि सिंह जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *