सनबीम स्कूल मुहम्मदाबाद में छात्र पदारोहण समारोह का आयोजन
मऊ । नारायणपूरम मुहम्मदाबाद स्थित सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में छात्र पदारोहण समारोह( Investiture ceremony ) का भव्य आयोजन किया गया जिसमें छात्र सदन के लिए 49 छात्रों को बैज एवं सैश देकर सम्मानित किया गया।
छात्र सदन में हेड बॉय प्रखर सिंह, हेड गर्ल कृति बिशेन, स्पोर्ट्स कैप्टेन राजवीर सिंह,स्पोर्ट्स वाइस कैप्टेन हिमांशी अग्रवाल, प्रीफेक्ट रजत सिंह एवं आयुषी सिंह निर्वाचित हुए।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के चारों हाउसेस उज्जैन, नालंदा, तक्षिला एवं अजंता के कप्तान और उपकप्तान भी निर्वाचित हुए साथ ही विद्यालय के प्रत्येक कक्षा के मॉनिटर को भी बैज देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर पंकज सिंह युवराज ने निर्वाचित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कुशल नेतृत्व, सकारात्मक चिंतन, आत्म विश्वास, कर्मठता व सामाजिकता का गुण विकसित करने की प्रेरणा दी।
अंत में प्रधानाचार्य मुहम्मद आदिल ने अपने वक्तव्य में छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिन छात्रों को आज बैज दिए गए हैं, उन छात्रों को उनका मूल्य समझना चाहिए। ये बैज उतने भारी नहीं, जितने कि इनसे जुड़े उत्तरदायित्व हैं। उन्होंने छात्रों को सौंपे गए उत्तरदायित्व को पूरी इमानदारी व समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया एवं अपने जूनियर्स के लिए प्रेणास्रोत बनने को कहा।
विद्यालय के उपप्रधानाचार्य शक्ति श्याम आनंद ने निर्वाचित सदस्यों एवं समस्त छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन मिस ज़ोया फ़िरोज़, मिस अर्शिया नाज़ एवं मिस प्रियंका गुप्ता ने किया।
