अपना जिलाखास-मेहमान

सनबीम स्‍कूल मऊ में आयोजित किया गया ”कैरेक्‍टर फियेस्‍टा”

मऊ। सनबीम स्‍कूल मऊ के प्रांगण में ‘’कैरेक्‍टर फिएस्‍टा’’ का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6वीं से लेकर 8वीं तक के बच्‍चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लिया। बच्‍चों में पब्लिक स्‍पीकिंग लीडरशिप क्‍वालिटी तथा कम्‍यूनिकेशन स्किल्‍स को समावेशित करने के लिए सनबीम स्‍कूल मऊ नियमित रूप से ‘’कैरेक्‍टर फिऐस्‍टा‘’ का आयोजन करता है जिसमें बच्‍चे सुप्रसिद्ध पुस्‍तकों के चरित्रों एवं पात्रों का मंचन करते हैं। इस आयोजन का उद्देश्‍य पठन-पाठन को अत्‍यन्‍त रूचिकर बनाना तथा बालकों में अपनें ऐतिहासिक पात्रों से रूबरू करना होता है। इस कार्यक्रम में अदिति चतुर्वेदी, मेहुल खण्‍डेलवाल,अलीना परवेज़, संस्‍कार आनन्‍द, आयुष खण्‍डेलवाल, गोविन्‍द मनी त्रिपाठी, आर्यन द्धिवेदी, अलाफिया जो़एब, धर्मिता चन्‍द्रा,आयुष्‍का वर्मा, कृतिका, अंशिका, श्रेयांशी आदि बच्‍चों नें प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अन्‍त में विद्यालय के प्रबंधक श्री राकेश गर्ग नें कहा कि केवल क्‍लासरूम की दीवारो तक ही सीमित नही होना चाहिए अपितु विद्यार्थियों नें बहुमुखी प्रतिभा का विकास करने के लिए एैसे आयोजनों का होना अत्‍यन्‍त आवश्‍यक है। कार्यक्रम का संचालन सागर चौबे तथा शुभम गुप्‍ता नें किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *