खाली पड़े जमीनों में अधिक से अधिक पौधारोपण करें ताकि हमें शुद्ध हवा मिलती रहे : एसपी
मऊ। जनपद के शिल्पी पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि (06 अगस्त 2019) से पूर्व कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल, पुलिस लाइन – मऊ में मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की प्रबंधक डॉ० सुधा राय ने पुलिस अधीक्षक को बुके देकर तथा विद्यालय की छात्राएं काजल, तनु, प्रियांशु आदि ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्वर्गीय कल्पनाथ राय के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए सभी छात्र छात्राओं को पर्यावरण का संदेश देते हुए कहा कि अपने खाली पड़े जमीन में अधिक से अधिक पौधारोपण करें ताकि इन वृक्षों से हमें शुद्ध हवा मिलती रहे और हमारे पर्यावरण और हमारे धरती का संतुलन बना रहे और हम रोग मुक्त जीवन जी सके क्योंकि वृक्ष ही ऑक्सीजन को शुद्ध करता है और उन्होंने अध्यापकों को बताया कि सभी बच्चों को कम से कम एक वृक्ष का लक्ष्य दिया जाए और उसका संरक्षण वह बच्चा ही करें।
इसके पश्चात विद्यालय की प्रबंधक डॉ० सुधा राय जी ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया और सभी अध्यापकों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और अंत में कहा कि विद्यालय प्रबंधन संकल्प लिया है कि इस वर्ष 1100 पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ योगेंद्र ओझा एवं विद्यालय के अध्यापक आरबी यादव, एसएन तिवारी, विनय, शिवेश, उदय, अफरोज अहमद अंसारी, मोहम्मद अरशद, साकिब अख्तर एवं अध्यापिका शालिनी, मीनाक्षी, शुबरा, प्रियंका, सुषमा, रानी, मनीषा, राबिया, सबा, अमृता आदि मौजूद रहे।

