अपना जिला

संगठन से ही होगी समाज की उन्नति : हेमराज मद्धेशिया

मऊ। नगर के ब्रह्मस्थान स्थित मद्धेशिया अतिथि भवन के सभागार में रविवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा युवा शाखा मऊ के जनपदीय पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा शाखा के जिला अध्यक्ष हेमराज मद्धेशिया ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन से ही समाज की उन्नति होती है। हमें संगठन के साथ नित्य पॉजिटिव सोच के साथ आगे चलना चाहिए। संचालन मनोज कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अमिला पूर्व चेयरमैन अजय कुमार गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी संगठन के युवा पीढ़ी संगठन कि रीढ होती है। नौजवान चाहे तो संगठन का ढांचा ही बदल जाएगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुबेर नाथ ने कहा कि समाज की बुराईयों कुरीतियों को दूर करने में नौजवान आगे आए तभी समाज का विकास संभव है। राष्ट्रीय सदस्य राम दास गुप्ता ने नौजवानों को प्रेरणा देते हुए कहा कि समाज का हर एक व्यक्ति महत्वपूर्ण होता है। समाज में दहेज नशा जैसी कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता है। मद्धेशिया समाज के वेबसाइट www.abmvs.com के बारे में विस्तार से वेद प्रकाश आर्य ने बताया कि इस वेबसाइट से मद्धेशिया समाज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। महामंत्री चंद्रमा प्रसाद ने कहा कि आगामी 2 सप्ताह के अंदर पूरे जनपद में कार्यकारिणी का गठन सुनिश्चित कर लिया जाएगा। मऊ नगर अध्यक्ष संजय कुमार ने सभी उपस्थित स्वजातिय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया बैठक में ऋषि राज गुप्त, अमर गुप्ता , दीपक कुमार, आकाश जी, राजीव कुमार, दीप कुमार, मिश्री प्रसाद, जंग शेर बहादुर राणा ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *