विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ के के यादव ने लगाया पीपल का पौधा, कहा सतीश बाबा मेरे प्रेरणा श्रोत
मऊ। 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर निर्भया सेना के संस्थापक/अध्यक्ष सतीश मिश्र ” बाबा ” के निर्देश पर पूरे देश में प्राथमिकता से पीपल का पौधा लगाए जा रहा है ।
इसी निमित्त आज निर्भया सेना के मऊ के जिलाध्यक्ष सह असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ के के यादव ने मऊ जिले के कोपागंज थाना स्थित अपने गांव गोड़सरा में अपने घर के सामने पीपल का पौधा लगाकर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा के सपनों को साकार करते हुए कहा कि महान प्रकृति प्रेमी बाबा के निर्देश पर मैने भी सबसे अधिक ऑक्सीजन प्रदान करने वाला पीपल का पौधा लगाया और संकल्प लिया कि अपना मऊ हर कीमत पर हरा भरा हो, साथ ही मैं सभी मऊ जिले के वासियों से करबद्ध प्रार्थना करता हूँ कि आप सभी भी अधिक से अधिक पौधा लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्र समान है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा बाबा ने इस पुनीत कार्य के लिए डॉ यादव की विशेष सराहना किया है तथा कहा कि डॉ यादव एक आदर्श समाजशास्त्री है व बेहद मिलनसार व धार्मिक व्यक्ति है। वे जिले के रतनपुरा के मर्यादा पुरुषोत्तम पी जी कॉलेज भुड़सुरी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदासीन है ।

