पुण्य स्मरण

मऊ में मनाई गई सरसंघचालक माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर की पुण्यतिथि

मऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूजनीय माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर ( गुरु जी ) की पुण्यतिथि शनिवार को नगर के संघ कार्यालय पर विधिवत हवन पूजन करके मनाई गई। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने गुरु जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आरएसएस के जिला जिला प्रचारक राजीव नयन ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु जी ने बीएचयू से परास्नातक की डिग्री प्राप्त की और यही पर आप डॉक्टर हेडगेवार जी के सम्पर्क में आये और 1938 के बीएचयू के दीक्षांत समारोह में पंडित मदन मोहन मालवीय, डॉ हेडगेवार और गोलवलकर जी एक ही मंच पर थे मालवीय जी ने संघ को देश प्रेमियों का संगठन कहा था एवं गुरु की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर सेवा भारती के तत्वाधान में 45 प्लस के लोगो का वैक्सीन लगवाने का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला व्यवस्था प्रमुख देवेंद्र मोहन, सह जिला कार्यवाह वीरेंद्र, नगर संघचालक बालकृष्ण, पूर्व नगर संघचालक लक्ष्मण, नगर कार्यवाह सुनील, नगर व्यवस्था प्रमुख अभिषेक, नगर विस्तारक प्रवीण, नगर विस्तारक श्रेयांश, मोनू, प्रिन्स, प्रदीप, सत्यनारायण, प्रवीण, प्रदीप वर्मा, सुलील दूबे सोनू, धर्मेंद्र राय, एवं अनन्या स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *