मऊ: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 बाइक बरामद
पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार घुले के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रही है।

थाना क्षेत्र के रामनगर पुलिस ने एक वाहन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। और 4 संदिग्ध युवकों को गिफ्तार किया है।
दो अलग मोटरसाइकिल से जा रहे इन युवकों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका और गाड़ी के कागज की मांग की तो वो गाड़ी के कागज़ात नहीं दिख पाए। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने शख्ती से पूछताछ की तो इस बात का खुलासा हुआ कि सभी आरोपी वाहन चोर गैंग के सदस्य हैं।
जिसके बाद इस गिरोह का भांडाफोड़ हुआ और पुलिस ने इनके पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली।
अब पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ में लगी है। और इस गिरोह के मुखिया और बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।
वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर मऊ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Mau City की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://mau.nic.in

