चर्चा में

“बाबा” के जन्मदिन पर “बाबा” ने दी बधाई, मऊ में मेडिकल कॉलेज के रूप में मांगा रिटर्न गिफ्ट

( आनन्द कुमार )

आप शतायु हों, आपकी यश कीर्ति निरन्तर देश भर में फैले, उत्तर प्रदेश में हर गरीब, कमजोर, वंचित, शोषित को न्याय दिलाने में वे विशेष महारथ हासिल करें तथा स्वास्थ्य, शिक्षा की व्यवस्था और भी सुदृढ़ हो। उक्त उद्गार निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र ” बाबा ” के हैं जो 05 जून को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देते हुए व्यक्त कर रहे थे। श्री मिश्रा ने कहा कि हम भारत के सम्पूर्ण निर्भया सेना परिवार के पदाधिकारियों व सदस्यों की तरफ से मुख्यमंत्री योगी के मंगलमय भविष्य की कामना करते हैं।

साथ ही मुख्यमंत्री की जयंती पर “मऊ में प्राथमिकता से एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण” कराने की रिटर्न गिफ्ट मऊ वासियों के लिए मांगते हैं और आशा करते हैं बाबा इस पर विचार जरूर करेंगे। श्री मिश्र ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान के लिए महिला थाना को और भी सशक्त किया जाय” और प्रत्येक जिले के SSP / SP को ऐसा निर्देश प्राप्त हो कि हर हाल में हर संभव महिलाओं का सम्मान होना चाहिए ( चाहे वह किसी भी जाति धर्म की हो ।
साथ ही भगवान श्री राम व माता सीता के पुत्र लव कुश की धरती मऊ जिला स्थित वनदेवी धाम को विशेष धार्मिक स्थल की घोषणा कर, धाम से सीधे मऊ रोडवेज होते हुए अयोध्या होते हुए राजधानी लखनऊ बस चलाने की मांग की। श्री मिश्रा ने कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निर्भया सेना की तरफ से मेडिकल कॉलेज की स्थापना और वनदेवी के विकास के लिए एक मांग पत्र बनाकर शीघ्र भेजा जाएगा और अंतिम सांस तक संसदीय क्षेत्र घोसी के चतुर्दिक विकास के लिए समर्पित व संकल्पित रहूँगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *