विश्व तपेदिक दिवस के अवसर पर डा. संजय सिंह ने बताए उपचार व बचाव
मऊ। विश्व तपेदिक दिवस के अवसर पर बुधवार को वामा सारथी उत्तर प्रदेश फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के आदेश के क्रम में पुलिस लाईन मऊ में टीबी/तपेदिक/छय रोग के प्रति जागरुक किये जाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान शारदा नारायण हास्पिटल के डा0 संजय सिंह विश्व तपेदिक दिवस के अवसर पर तपेदिक से बचने के उपचार व बचाव के बारे में संक्षेप में बताया। डा0 सुजीत सिंह व उनकी टीम द्वारा उक्त रोग के लक्षणों व बचाव के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये जागरुक किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, आर0आई0 विजय कुमार सिंह व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों सहित उनके परिवारजन उपस्थित रहे।


