दबंग द्वारा होलिका दहन स्थल पर कब्जा किए जाने से क्षुब्ध वार्ड के लोगों ने किया प्रदर्शन
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । शासन प्रशासन रंगों के पर्व होली को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विवादित होलिका दहन स्थलों के मामलें को आपसी बातचीत से हल कराने का निर्देश दिया है ।
लेकिन नगर पंचायत मधुबन के वार्ड नम्बर चार हिराजपट्टी में स्थानीय प्रशासनिक संवेदनहीनता के चलतें एक दबंग द्वारा होलिका दहन स्थल को कब्जा किया जा रहा है । जिससे क्षुब्ध वार्ड के महिला सभासद पूनम शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने होलिका दहन स्थल पर पहुँच कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी करतें हुए स्थानीय प्रशासन से होलिका दहन स्थल कब्जा मुक्त कराने की माँग किया । तथा चेताया कि यदि प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो वार्ड के लोग होली पर्व का वहिष्कार करेगे । जिसकी सम्पुर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । वार्ड की महिला सभासद पूनम शर्मा का कहना है कि संतोष जायसवाल निवासी बहरामपुर एक प्रभावशाली व्यक्ति है ।अबैध गांजे का व्यापार करता है इसके एवं इसके पुत्र पर संबंधित थाने में मुकदमा भी दर्ज है । संतोष जायसवाल अपने भाई संजय जायसवाल एवं बेटों के साथ हिराजपट्टी में अपने खरीदे गए जमीन के बगल में स्थित होलिका दहन स्थल को रसूख के दम पर कब्जा कर रहा था । सभासद प्रतिनिधि महेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्थानीय तहसील एवं पुलिस प्रशासन से मामलें के निस्तारण के बावत कई बार शिकायत किया गया । लेकिन प्रशासन होलिका दहन स्थल को खाली कराने के बजाय इन्हें ही परेशान करने लगा तथा मामलें को ठंडे बस्ते में डालने के लिए दबाव बनाने लगा । संबंधित दबंगो द्वारा बुधवार को होलिका दहन के भूमि को अपना बता कर कब्जा किया जा रहा था । जिसे देख वार्ड के लोगों ने सभासद पूनम शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुँच कर प्रशासनिक संवेदनहीनता के चलते प्रदर्शन करतें हुए जम कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी किया । तथा निर्णय लिया कि यदि प्रशासन होलिका दहन स्थल को कब्जा मुक्त नहीं कराती है तो वह होली पर्व का वहिष्कार करेंगे ।इस अवसर पर जयराम यादव ,अमित गुप्ता, सोनु श्रीवास्तव, कपूर वर्मा ,सोनु गुप्ता, पप्पू, संगीता ,अतवारी देवी ,चुन्नी वर्मा ,फेकनी देवी ,गिरिजा यादव ,राहुल यादव आदि रहें ।

