पुण्य स्मरण

विकास पुरूष स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर किया नमन्

मऊ। साई कालेज आफॅ फार्मेसी सिकटीया,मऊ में गुरूवार को स्व कल्पनाथ राय कि पुण्यतिथि पर घोसी विधान सभा के पुर्व प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य मनोज राय व प्रकाश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर के चेयरमैन डा0मनीष कुमार राय भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। इसमे साई कालेज के प्रबन्धक अखिलेश राय ने बताया कि जनपद के विकास पुरूष के नाम से विख्यात पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व कल्पनाथ राय उत्तर प्रदेश के घोसी लोकसभा से चार बार सांसद चुने जाने वाले  और तीन बार राज्यसभा के सदस्य चुनने वाले पहले व्यक्ति थे। मऊ को जिला बनानें में इनका अद्वितीय योगदान रहा है कहा जाता है कि ये मऊ को छोटा लखनऊ बनाना चाहते थे कुछ लोगो का मानना था कि मऊ को सिगापुर के तर्ज पर बनाना चाहते थे कल्पनाथ राय चाहते थे कि मऊ इतना विकशित जिला हो जाये की भविष्य में अगर पुर्वांचल का गठन हो तो मऊ पूर्वांचल की राजधानी हो। लेकिन नीयति को कुछ और मजूर था कहा जाती है कि होनी अटल है वह हो कर रहेगी अतः 6 अगस्त1999को कल्पना राय की मृत्य हृदयाघात से हो गई। इन्दु प्रकाश फार्मेसी कालेज, इन्दु प्रकाश पालीटेक्निक कालेज,प्रकाश नर्सिग स्कुल,बापू आर्युवेदीक मेडिकल कालेज, बी0एस0एस0महाविद्यालय, इन्दु प्रकाश आई0टी0आईं,डा0भीम राव अम्बेडकर आई0टी0आईं कालेजो में भी आयोजन किया गया व भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुमार, अशजद कमाल व अध्यापकगण अखिलेश सिंह, अश्वनी सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा, प्रखर राय, अकिंत सिंह चौहान व विवेक पाण्डेय, प्रिति आनन्द, अमृता सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *